Weather Update: आधे घंटे तक चली तेज हवा, शहर में ब्लैकआउट

कोरबा. सोमवार को मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला। शाम को तेज हवाएं चली। आबोहवा में राखड़ और धूल के गुबार उड़े। लोग जहां-तहां थम गए। आधा घंटे बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश से राखन और धूल के कण नीचे जमीन पर बैठ गए, तब जाकर लोगों को राहत मिली। लेकिन तेज हवा चलने के कारण शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली तार टूट गए, जिससे देर रात तक शहर में ब्लैक आउट की स्थिति रही।
सोमवार की सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढऩे के साथ तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। दोपहर में मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम पांच बजे के बाद मौसम में नमी आ गई। मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छा गए। लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिले के विभिन्न स्थानों पर राखड़ डेम और कई स्थानों पर डंप किए गए राखड़ की वजह से हवा के साथ शहर में राख उडऩे लगी। सडक़ पर चलने वालों को काफी परेशानी हुई।
शहरी व उप नगरीय क्षेत्र के सडक़ किनारे डंप किए गए राखड़ उडकऱ आबोहवा में घुल गई। वहीं धूल के गुबार भी उडऩे लगे। मुख्य मार्गों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो गई। कुछ समय के लिए मुख्य मार्गों पर 100 मीटर दूरी से सामने से आ रही गाडिय़ां नजर नहीं आ रही थी। वहीं कई दोपहिया वाहन चालकों के आखों में धूल के कण चली गई। चारपहिया वाहन चालकों ने भी अपनी गाड़ी धीमी करनी पड़ी। लोग जहां-तहां रूक गए।
हवा और पानी को देखते हुए विद्युत वितरण विभाग ने शहरी से लेकर उप नगरीय क्षेत्र के अधिकांश इलाकों की बिजली बंद कर दी। आधा घंटे तक चली तेज हवा ने लोग परेशान हुए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तब जाकर लोगों को हवा में उड़ रहे राखड़ और धूल के कण नीचे आई और लोगों को राहत मिली। वहीं लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश थमने के बाद लोग गंतव्य के लिए आगे बढ़े। बिजली बंद होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।











