Bihar Chunav Updates: कांग्रेस 5 सीटों पर सिमटी, PK का बस्ता पैक… नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार में गर्दा उड़ा दिया

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे के अब तक के रुझानों में एनडीए ने “160 पार” का आंकड़ा हासिल कर लिया है. 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 है, और एनडीए इससे कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. दूसरी तरफ, महागठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन से भी पिछड़ गया है.

सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई और पोस्टल बैलेट ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त मिल गई. करीब 10:30 बजे तक के रुझानों के हिसाब से अगर बात करें तो बीजेपी 83 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है और जेडीयू बड़े भाई की भूमिका से खिसकती नजर आ रही है.

पिछले चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी रही आरजेडी इस बार पिछड़ गई है और इनके बढ़त का आंकड़ा 50 से नीचे खिसक गया. साथी कांग्रेस भी कमजोर कड़ी के रूप में नजर आ रही है. हालांकि यह सब शुरुआती रुझान हैं, और काउंटिंग आगे बढ़ने के साथ तस्वीर बदल भी सकती है.

10.30 बजे तक के रुझानों में एनडीए को क्लियर बहुमत मिलता नजर आ रहा है. जेडीयू की अगुवाई वाला गठबंधन 191 सीटों पर बढ़त में है. वहीं राजद के अगुवाई वाला महागठबंधन पिछड़ गया है और 47 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. प्रशांत किशोर की नई जन सुराज पार्टी (JSP) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम दोनों ही दो-दो सीटों पर आगे है.

महागठबंधन में शुरुआती रुझानों में सबसे अच्छा प्रदर्शन आरजेडी का दिख रहा था, जो 35 सीटों पर आगे चल रही थी. कांग्रेस ने भले ही 61 सीटों पर चुनाव लड़ा हो, लेकिन वह सिर्फ 5 सीटों पर ही बढ़त बना पाई. महागठबंधन के छोटे सहयोगी वीआईपी को शून्य सीट मिलती नजर आ रही है.

रुझानों से लग रहा है कि नीतीश कुमार की जेडीयू एनडीए में ‘बड़ा भाई’ बनकर उभर रही है. जेडीयू 74 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि बीजेपी 71 सीटों पर बढ़त में है. एनडीए के छोटे सहयोगियों में चिराग पासवान की एलजेपी (आरवी) 14 सीटों पर आगे है और जीतन राम मांझी की हम पार्टी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है.

गौर करने वाली बात यह है कि प्रशांत किशोर की नई नवेली जन सुराज पार्टी (JSP) तीन सीटों पर आगे चल रही है और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM एक सीट पर आगे चल रही है.

9:24 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को बहुमत मिल गई है और 138 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन 76 सीटों पर बढ़त में है.

9 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है. वीआईपी को एक सीट मिलता नजर आ रहा है. जबकि गठबंधन की अन्य पार्टियां चार सीटों पर आगे चल रही हैं.

बिहार चुनाव में बीजेपी और आरजेडी के बीच मुकाबला मजबूत है. 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, एनडीए बीजेपी 68 सीटों पर आगे है, जबकि आरजेडी 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है.

रुझानों में एनडीए आगे: बिहार चुनाव में वोटों की गिनती शुरू होती है रुझान आने शुरू हो गए हैं. पोस्टल बैलेट में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है.

बदलाव होगा, बदलाव होगा: महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा, “बदलाव होगा, बदलाव होगा. बिहार में नौकरी वाली युवाओं की सरकार आएगी.”

लखीसराय में कड़ी टक्कर: बिहार के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान हुआ, जिसमें बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कांग्रेस के अमरेश कुमार और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के सूरज कुमार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए ने 160 सीटों पर बढ़त बनाते हुए आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. तेजस्वी यादव की आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन 74 सीटों पर आगे चल रहा है और दूसरे पायदान पर है.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button