शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की नई सूची जारी, 12 उपाध्यक्ष ,19 महामंत्री समेत 61 सदस्य शामिल, देखें नाम

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की नई सूची जारी हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की अनुमति के बाद सूची जारी हुई है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने अपनी कार्यकारिणी 61 नेताओं को शामिल किया है। इनमें 12 उपाध्यक्ष ,19 महामंत्री 20 सचिव, 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। जबकि पिछली कार्यकारिणी के बहुतायत पदाधिकारियों को अवसर नहीं दिया गया है। सूची जारी होने से कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सबसे ज्यादा सचिव के पद शामिल
शहर जिला कांग्रेस की नई टीम में नए और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। जारी 61 सदस्यों की सूची में सबसे ज्यादा 20 सचिव के पद शामिल है। इसके बाद महामंत्री के 19, उपाध्यक्ष के 12, कार्यकारी सदस्य के 10 और कोषाध्यक्ष के 1 पद शामिल है। श्री कुमार मेनन की टीम में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सचिन अग्रवाल को मिली है।
संगठन को मजबूत करने का करेंगे काम
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने एवं पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया है।










