CG Local Body Elections: छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, 1 जून को मतदान, 4 जून को रिजल्ट

CG Local Body Elections: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीख सामने आ गई है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव एक ही चरण में होंगे. चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी. दोनों चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे. इसमें 4 नगर पंचायतों में चुनाव और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा.

11 मई से शुरू होगा नामांकन

इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 11 मई सोमवार से शुरू होकर 18 मई सोमवार तक चलेगी. इसके बाद 19 मई मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, तो वहीं उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.

कैसे होगा मतदान?

निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरीय निकायों के 82 रिक्त पदों और पंचायतों के 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव मतपेटी से कराए जाएंगे.

सुबह 8 बजे से होगा मतदान

निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, वहीं पंचायत चुनाव में मतदाता सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button