नौगांव देश की सबसे गर्म जगहों में से एक, 1 हफ्ते से बरस रही आग! पारा 47 डिग्री के पास

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर का नौगांव भीषण गर्मी और सर्दी के लिए जाना जाता है. इस समय नौगांव में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. बुधवार को नौगांव का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी का प्रकोप बेहद भयावह बना हुआ है.

स्थिति इतनी गंभीर है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खुले वातावरण में मोबाइल फोन तक सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिख रहे.

22 मई तक रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नौगांव में 22 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं. जलस्रोत सूखने लगे हैं और पक्षी पानी की तलाश में भटकते दिखाई दे रहे हैं.

नौगांव में पिछले 8 दिनों का तापमान

अधिकतम न्यूनतम

13 मई 40°C 25°C
14 मई 42.5°C 26.2°C
15 मई 42.6°C 25.8°C
16 मई 44.8°C 27.2°C
17 मई 44.4°C 27.2°C
18 मई 46°C 27.3°C
19 मई 47°C 26.6°C
20 मई 46.6°C 27.5°C
आने वाले समय में गंभीर हो सकती है स्थिति

कृषि मौसम वैज्ञानिक हेमन्त कुमार सिन्हा लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष सावधानी बरतें. अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

बढ़ता तापमान केवल मौसम परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रकृति की गंभीर चेतावनी है. यदि पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button