एक ‘Hello’ से WhatsApp पर मिलेगी PF की पूरी जानकारी, नई सर्विस बदल देगी EPFO का एक्सपीरियंस

EPFO Balance Check Online: नौकरी करने वाले लाखों-करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है. अगर आपका भी EPFO में अकाउंट है और PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, EPFO जल्द ही ऐसी सुविधा लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए लोग अब सीधे WhatsApp पर PF से जुड़ी सभी जानकारियां चेक कर सकेंगे. अब बार-बार PF बैलेंस चेक करने, क्लेम स्टेटस जानने या दूसरी जानकारी के लिए EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट या किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नई सुविधा लागू होने के बाद यूजर्स WhatsApp पर ही EPFO से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा.
WhatsApp पर कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
EPFO की नई WhatsApp सुविधा के जरिए कर्मचारी अपने PF खाते से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां आसानी से देख सकेंगे.
इसमें PF बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजैक्शन, क्लेम का स्टेटस और अकाउंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी.
अगर किसी कर्मचारी ने PF निकालने या एडवांस क्लेम के लिए आवेदन किया है और उसका काम अटका हुआ है, तो उसकी जानकारी भी WhatsApp पर मिल जाएगी.
कैसे काम करेगी यह सुविधा?
EPFO जल्द ही अपना ऑफिशियल WhatsApp नंबर जारी करेगा.
यह नंबर पूरी तरह सत्यापित होगा और उस पर ग्रीन टिक भी दिखाई देगा, ताकि लोग असली नंबर की पहचान कर सकें.
कर्मचारी को अपने UAN से जुड़े मोबाइल नंबर से EPFO के WhatsApp नंबर पर सिर्फ ‘Hello’ लिखकर मैसेज भेजना होगा.
इसके बाद सिस्टम नंबर को पहचानकर अलग-अलग सेवाओं के ऑप्शन दिखाएगा.
यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुनकर जानकारी प्राप्त कर सकेगा.
स्थानीय भाषा में भी मिलेगी सुविधा
EPFO इस सेवा को कई भाषाओं में शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इससे लोग अपनी स्थानीय भाषा में आसानी से जानकारी हासिल कर सकेंगे और सेवा का इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा.
EPFO ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह
इस सुविधा को शुरू करने से पहले EPFO ने कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
लोगों से कहा गया है कि वे केवल EPFO के ऑफिशियल और रजिस्टर्ड WhatsApp नंबर का ही इस्तेमाल करें.
इसके अलावा, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी निजी जानकारी शेयर न करें











