क्या आप भी इस दिशा में सिर रखकर सोते हैं? बढ़ सकती है आर्थिक तंगी, सद्गुरु ने बताई सही दिशा

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में सोने की दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि अगर हम गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं, तो इसका असर हमारी नींद और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है. खासतौर पर उत्तर दिशा में सिर करके सोना अच्छा नहीं माना जाता. इसके पीछे पृथ्वी की चुंबकीय शक्ति और शरीर में खून के बहाव को वजह बताया जाता है. कहा जाता है कि सही दिशा में सोने से मन शांत रहता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और नींद भी अच्छी आती है. आइए जानते हैं कि उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से क्यों बचने की सलाह दी जाती है.

खून में मौजूद आयरन का असर
हमारे शरीर के खून में आयरन मौजूद होता है. मान्यता है कि उत्तर दिशा में सिर करके सोने से पृथ्वी का चुंबकीय प्रभाव दिमाग पर ज्यादा असर डाल सकता है.

नींद में परेशानी हो सकती है
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से नींद बार-बार खुल सकती है और बेचैनी महसूस हो सकती है.

तनाव और बुरे सपने
ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सोने से बुरे सपने आने लगते हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

सुबह थकान महसूस होना
गलत दिशा में सोने से सुबह उठने पर शरीर भारी लग सकता है और दिनभर थकान महसूस हो सकती है.

आर्थिक जीवन पर असर
सद्गुरु के अनुसार, गलत दिशा में सोने से व्यक्ति पूरे दिन तनाव में रह सकता है. इसका असर कामकाज पर भी पड़ता है और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगता है. इसलिए इस दिशा को कंगाली की दिशा भी कहा जाता है.

किस दिशा में सिर रखकर सोना माना जाता है शुभ?
पूर्व दिशा
सद्गुरु के अनुसार, पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना सबसे बेहतर माना जाता है. इससे मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा में सिर करके सोना भी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि इससे नींद अच्छी आती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा को सामान्य दिशा माना गया है. इस दिशा में सोने से कोई खास नकारात्मक प्रभाव नहीं माना जाता.

उत्तर दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से बचना चाहिए क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button